फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से जूलरी लूटने के मामले में एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। शहर स्थित रघुनाथ मंदिर के पास जूलर किशन चंद और राजेंद्र कूपर की दुकान से 2 अप्रैल को लाखों की जूलरी चोरी करने के आरोप में सीआईए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान करतार निवासी गांव मित्रोल के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में लिप्त अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बदमाश को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह के अनुसार, जूलर किशन चंद और राजेंद्र कूपर ने शिकायत दी थी कि 2 अप्रैल को बाइक सवार बदमाश उनकी दुकान से हथियारों के बल पर लाखों रुपये की जूलरी लूटकर फरार हो गए। जब दुकानदार और आसपास के लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही थी। बाद में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुगगल ने इस मामले को सीआईए पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद सीआईए पुलिस इस मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार बीरपाल उर्फ बौना, राजपाल उर्फ मोटा और हरीश उर्फ हंसा निवासी गांव मित्रोल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें