फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जेसीबी बनाने वाली कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर गांव फिरोजपुर राजपूत निवासी होशियार सिंह से 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने युवक को पहले क्लर्क और फिर सहायक मैनेजर के पद पर लगवाने का वादा किया था। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शकरूल्ला और उसके पिता हनीफ खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी यशपाल खटाना के अनुसार, होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि साल 2015 में जिला जेल के नजदीक उसकी मुलाकात सिविल लाइन कॉलोनी निवासी शकरूल्ला से हुई। शकरूल्ला ने जेसीबी बनाने वाली कंपनी में क्लर्क के पद पर लगवाने के लिए चार लाख रुपये ले लिए। काफी दिन तक क्लर्क नहीं लगवाया तो उससे धनराशि वापस करने की बात कही। शकरूल्ला ने कहा कि कंपनी में सहायक मैनेजर का एक पद खाली है, उस पर लगवा देता हूं। शकरूल्ला की चालबाजी में आकर उसने 20 लाख रुपये दे दिए। नौकरी नहीं लगी तो 20 लाख रुपये वापस मांगे। शकरूल्ला ने रुपये देने से इनकार कर दिया तथा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले में शकरूल्ला का पिता हनीफ खान भी शामिल है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें