फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आई का शोर सुन छत से नीचे कूदे शरारती तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भागो पुलिस आई, यह शोच मचते ही परीक्षा केंद्र की छत पर चढ़कर नकल फेंकने वालों में इस कदर भगदड़ मची की उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सियों से लटकर परीक्षा केंद्र की छत से जल्दी-जल्दी नीचे उतरना शुरू कर दिया। जब तक पुलिस कर्मी ऊपर छत पर पहुंचा, तब तक नकल फेंकने वाले सभी रस्सी के सहारे नीचे उतर गए तथा पुलिस कर्मी को मुंह चिढ़ाने लगे। बेबस पुलिस कर्मी भी छत के ऊपर खड़ा होकर नकल फेंकने वालों को देखता रहा। सोमवार को हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के साइंस के पेपर में नकल फेंकने वालों ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के नकल रोकने के सारे दावे फेल कर दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कक्षा 10वीं का साइंस का पेपर जैसे ही दोपहर 12.30 पर शुरू हुआ तो नकल फेंकने वालों ने भी मोर्चा संभाल लिया। एक तरफ निजी स्कूलों के साइंस शिक्षक पेड़ों के नीचे तथा इधर-उधर पर्चियां बनाने में जुट गए, वहीं कुछ युवक रस्सियों के सहारे छतों पर तथा लकड़ी की सीढ़ियां लगाकर दीवारों पर नकल फेंकने के लिए चढ़ गए। पेपर शुरू होते ही नीचे खड़े युवक पर्ची बना रहे गुरुजी से पर्ची लेकर छतों व दीवारों पर खड़े नकल फेंकने वालों तक पहुंचाते और व लोग केंद्र में पेपर दे रहे छात्रों तक यह सिलसिला लगातार जारी रही। काफी देर तक जब पुलिस कर्मियों के प्रयास के बाद भी नकल फेंकने वाले छतों व दीवारों से नीचे नहीं उतरे तो पुलिस कर्मियों को छतों पर जाना पड़ा। जैसे ही पुलिस कर्मी छत पर चढ़े तो नीचे खड़े युवाओं ने पुलिस आई का शोर मचाना शुरू कर दिया जिसे सुनकर सभी युवक बंदरों की सी चुस्ती दिखाते हुए रस्सियों के सहारे छतों से नीचे उतर गए। एक-दो युवक जो पुलिस के आने से पहले नीचे नहीं आ पाए, वे छतों से काफी नीचे लगे पत्थरों पर आकर बैठ गए, ताकि पुलिस कर्मी के हाथ न आए। इस तरह से नकल फेंकने वालों ने पेपर खत्म होने तक पुलिस वालों को छकाए रखा।
नकल करते पकड़े 33 परीक्षार्थी
शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान पलवल जिले में 33 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। इनमें अकेले पलवल के परीक्षा केंद्रों से 27 परीक्षार्थी पकड़े गए हैं। होडल व हथीन में 8 परीक्षार्थी पकड़े गए। उधर बताया गया कि एक-दो केंद्रों पर नकल परीक्षार्थी भी पेपर देते पकड़े गए हैं, जो परीक्षार्थियों के स्थान पर पेपर दे रहे थे। ऐसे युवकों को पकड़कर पुलिस के भी हवाले किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइकों को पहुंचाया थाने में
वहीं पेपर के दौरान नकल फेंकने वाले युवक जब पुलिस को देखकर इधर-उधर भाग गए तो पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास खड़ी बाइकों को थाने पहुंचाया। चाबियां न होने के बावजूद पुलिस कर्मी पैदल ही बाइकों को लेकर थाने गए। बाद में युवकों ने इधर-उधर से सिफारिश लगवाकर बाइक छुड़ाईं।
सोमवार को साइंस के पेपर में 33 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। पुलिस के प्रयास काफी थे, लेकिन नकल फेंकने वाले नहीं माने। उड़नदस्तों ने केंद्रों पर पहुंचकर जांच के दौरान पकड़े गए सभी बच्चों के खिलाफ केस बना दिए हैं।
- दीपक, बोर्ड के कंट्रोल रूम इंचार्ज
नकल रहित परीक्षा कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रोजाना नकल करते बच्चों को पकड़कर केस बनाए जा रहे हैं। उसके अलावा कई शिक्षकों को भी ड्यूटी से मुक्त किया गया है तथा कई केंद्रों की परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें