फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: संशोधित सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी उसका शव निजी अस्पताल में छोड़ गए। इस संदर्भ में मृतका के भाई जुबेर की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि मलाई निवासी विवाहिता रुखसिना की मौत के मामले में उटावड थाना पुलिस ने अपहरण एवं हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला सहमति संबंध में में रहती थी। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली कि एक मृतका की लाश ठेकड़ा मोड़ स्थित निजी अस्पताल में है। अस्पताल वालों ने ही पुलिस को सूचना दी। इस आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। मृतक के मायके वालों को उनके पैतृक गांव पाटूका थाना तावडू जिला नूंह से बुलाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी बुलाई गई। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट के बाद ही कारण साफ हो पाएगा। मृतक रुख़सिना का निकाह गांव मलाई के इस्लाम के साथ हुआ था। उसके छह बच्चे हैं। मृतका के भाई जुबेर ने लिखित शिकायत में कहा है कि इस्लाम कमजोर था। इसका लाभ उठाकर शम्मी ने हथियार का भय दिखाकर रुख़सिना को डरा धमका कर अपने पास रखा हुआ था। उसकी लाश 22 नवम्बर को ठेकड़ा मोड़ के निजी अस्पताल में मिली थी। शम्मी एवं उसके साथी लाश को ऑटो में डालकर हॉस्पिटल में छोड़कर चले गए थे। थाना प्रभारी टेकसिंह डागर ने बताया कि ग्रामीणों से जांच के बाद यह तथ्य सामने आया है कि रुख़सिना पिछले लंबे अरसे से शम्मी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। शम्मी के भी छह बच्चे हैं। उसकी पत्नी मायके में रहती है, जबकि रुख़सिना शम्मी के साथ रहती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें