फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कपड़ा दुकानदारों ने ज्वैलर को पीटा, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड हटाने को लेकर हुआ झगड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मीनार गेट मैन बाजार में बोर्ड को हटाने को लेकर दुकानदारों का झगड़ा हो गया। झगड़े में कपड़ा दुकानदारों ने ज्वैलर धुनाई कर दी। आरोपियों ने ज्वैलर को जान से मारने की धमकी भी दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित सुनार की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार श्याम नगर निवासी अखिल मंगला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मीनार गेट चौक पर उसकी अखिल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उसकी दुकान से आगे पवन मंगला की दुकान में अंकित वर्मा, रोहित वर्मा, हन्नी वर्मा, पप्पू वर्मा व भोला शर्मा कपड़ों की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसकी दुकान के सामने रखा फ्लैक्स बोर्ड फेंक दिया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें