फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी... मुझे मृत दिखाकर पेंशन काट दी,

विज्ञापन
जिसे मृतक दिखा काट दी पेंशन, वह जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में अपनी फरियाद रखते हुए - फोटो : Palwal
विज्ञापन
अनूप पाराशर
विज्ञापन

पलवल। मंत्री जी... मेरी भी फरियाद सुन लो, मैं जीवित हूं और समाज कल्याण विभाग ने मुझे मृत दिखाकर मेरी पेंशन काट दी है। अब दोबारा पेंशन जारी करने के लिए पांच हजार रुपये मांग कर रहे हैं। जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में यह फरियाद भिडूकी के हरिचंद की थी। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने उसकी फरियाद पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त कृष्ण कुमार को निर्देश दिए कि पेंशन जोड़ने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा उसका तबादला किया जाए।
शुक्रवार को जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भिडूकी गांव निवासी हरिचंद ने अपनी शिकायत सुनाते हुए कहा कि मंत्री जी समाज कल्याण विभाग ने मेरे जिंदा रहते हुए भी मुझे कागजों में मृत दिखा दिया है। नौ महीने पहले मुझे मृत दिखाकर मेरी पेंशन काट दी। इसकी जानकारी जब मुझे हुई तो मैं विभाग कार्यालय में गया और अपने जिंदा होने का सबूत दिया। इसके बावजूद भी मेरी पेंशन जारी नहीं की। नौ महीने तक चक्कर काटने के बाद अब विभाग में तैैनात एक कर्मचारी पेंशन जारी करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित हरिचंद का कहना था कि वह जिंदा होने के सभी रिकार्ड दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिचंद की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी का कहना था कि जो आधार कार्ड हरिचंद की पेंशन में संलग्न है, वह व्यक्ति मर चुका है। इस कारण हरिचंद की पेंशन कट गई थी, लेकिन हरिचंद के जिंदा होने की जानकारी मिलने पर विभाग ने मुख्यालय को फिर से पेंशन जोड़ने के लिए पत्र भेजा हुआ है तथा जल्द पेंशन जोड़ दी जाएगी। मंत्री ने आदेश दिए कि हरिचंद की पेंशन जल्द जोड़ी जाए तथा जब से उसकी पेंशन काटी गई है, उसे दी जाए। साथ ही रिश्वत मांगने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें