फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर खड़े होकर पकड़ा अवैध वाहनों को

विज्ञापन
पलवल-अलीगढ़ रोड पर अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को सड़क पर खड़े परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर चल रहे अवैध वाहनों के खिलाफ हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को स्वयं मौके पर जाकर कार्रवाई की। उन्होंने हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर चांदहट थाना क्षेत्र स्थित हामिदपुर में खड़े होकर सवारियां ढोने वाले अवैध वाहनों की धरपकड़ की। मौके पर इन वाहनों को पकड़कर चांदहट पुलिस के हवाले किया तथा उनमें सफर कर रहे यात्रियों को हरियाणा परिवहन निगम की बसों में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री की इस कार्रवाई के बाद पलवल जिले में सड़कों पर सवारियां भरकर घूम रहे अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पलवल के बस अड्डा चौक पर खड़े रहने वाले अवैध वाहन एकाएक गायब हो गए। दरअसल, जिले में अवैध वाहनों व बिना परमिट की बसें धड़ल्ले से चल रही हैं। ये वाहन बस अड्डा चौक पर ही खड़े होकर सवारियां भरते हैं। इससे हरियाणा परिवहन निगम को भी लाखों रुपये महीने का राजस्व का नुकसान हो रहा है। ये अवैध वाहन पलवल से फरीदाबाद, होडल, कोसी, मथुरा, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी, भिवाड़ी, जेवर जट्टारी तथा अलीगढ़ तक जाते हैं। जबकि बिना परमिट की चल रही बसें आगरा व दिल्ली बॉर्डर तक सवारियां ढो रही हैं। इनके बारे में लोग कई बार अधिकारियों व नेताओं से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सोमवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा दोपहर को अचानक पलवल-अलीगढ़ रोड पर हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित हामिदपुर में पहुंच गए तथा यमुना पुल पर खड़े हो गए। मंत्री के इस तरह पहुंचने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। परिवहन मंत्री ने पलवल से अलीगढ़ तथा अलीगढ़ से पलवल की तरफ आने वाले अवैध वाहनों को रुकवाना शुरू कर दिया। मंत्री ने उन वाहनों में बैठी सवारियों को उतरवा लिया तथा वाहनों व चालकों को चांदहट पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उनमें बैठी सवारियों को हरियाणा परिवहन निगम की बसों में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पलवल व फरीदाबाद ही नहीं पूरे हरियाणा में कहीं भी अवैध रूप से वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों, आरटीए तथा परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों से भी अपील है कि वे ऐसे वाहनों में सफर कर अपनी जान जोखिम में न डालें, बल्कि परिवहन निगम की बसों में सफर करें।
विज्ञापन

-मूलचंद शर्र्मा, परिवहन मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें