फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के लिए त्रिशूल से कर दी थी महंत की हत्या

विज्ञापन
होडल में मंदिर के महंत की हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। गांव बंचारी-गौड़ोता रोड पर स्थित जंगलों में बने कोडला मंदिर के महंत की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने उधार दिए महज पांच हजार रुपये के लिए उसकी हत्या कर दी थी। अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18-19 अगस्त की रात को कोडला मंदिर के महंत चरणगिरी की हत्या कर दी गई। उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। बताया कि हत्या के मामले को सुलझाने के लिए मुंडकटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह लगे हुए थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि महंत की हत्या करने वाला आरोपी वृंदावन (मथुरा) में मौजूद है जो कि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शत्रुध्यास निवासी मैदांती (हिमाचल) हाल निवास कामर गांव थाना कोसीकलां जिला मथुरा (यूपी) बताया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कोडला मंदिर पर उसका आना-जाना था। बाबा चरणगिरी महाराज पर उसके पांच हजार रुपये उधार थे। जिन्हें वह काफी दिनों से मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और आरोपी ने त्रिशूल से हमला कर चरणगिरी की हत्या कर दी। उसके बाद त्रिशूल को मंदिर के पास ही फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर त्रिशूल को मंदिर के पास ही बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें