पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में अटोहां मोड़ पर चल रहे किसानों के धरने को शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर आप नेता धर्मेंद्र व पलवल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मूलचंद बड़गुर्जर ने 13 सितंबर को पलवल आ रही किसान, खेत मजदूर बचाओ यात्रा के लिए किसानों को निमंत्रण भी दिया। वहीं धरना स्थल पर पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर को पलवल से बसों में सवार होकर सैकड़ों किसान महापंचायत में पहुंचेंगे।
आप के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि 5 सितंबर से रोहतक में चौधरी छोटूराम के स्मारक स्थल से किसान खेत मजदूर बचाओ यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं से होते हुए 13 सितंबर को पलवल में गांधी आश्रम पर पहुंचेगी। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर समाप्त होगी। उन्होंने धरने पर बैठे किसानों से अपील की कि उस यात्रा के समापन पर गांधी आश्रम में पहुंचे तथा सरकार के खिलाफ बजाए जा रहे एक बिगुल में हिस्सा लें।
फोटो 03पीएएलपी-17 में है।
कैप्शन: पलवल में धरने पर बैठे किसानों को खेत, किसान मजदूर बचाओ यात्रा के लिए नितंत्रण देते आप नेता