फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आशा वर्करों ने लिया जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय

Mon, 11 Sep 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। नौकरी की सुरक्षा की गारंटी के साथ वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में चल रही आशा वर्करों की हड़ताल 35वें दिन सोमवार को भी जारी रही। धरने में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों का निपटारा नहीं किया तो 25 सितंबर को जिले की हजारों आशा कर्मी जेल भरेंगी। कार्यक्रम के अंत में आशा कर्मियों ने नागरिक अस्पताल से मीनार गेट तक शहर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हड़ताल की अध्यक्षता आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान रामरति चौहान ने की। संचालन जिला सचिव बबली सैनी ने किया। हड़ताली आशा कर्मियों को संबोधित करते हुए यूनियन की जिला प्रधान रामरति चौहान, उपप्रधान सरोज व जगबती एवं सीआईटीयू के जिला सचिव रमेशचंद ने कहा कि सरकार के अड़ियल व तानाशाही रवैये के कारण आशा कर्मियों की हड़ताल को 35 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार हड़ताली कर्मियों से बातचीत तक करना जरूरी नहीं समझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आशा कर्मियों का दमन करके आंदोलन को कमजोर करने का षड़यंत्र कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कल रोहतक में संपन्न राज्य स्तरीय अधिवेशन में आंदोलन को तेज करने का फैसला किया गया है। अधिवेशन में फैसला किया गया कि 18 सितंबर को पलवल व फरीदाबाद की हजारों आशा कर्मी केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन करेंगी तथा सरकार की अनदेखी से नाराज प्रदेश की आशा वर्कर 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन का आयोजन करेंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन को यूनियन नेता राजबाला, सविता, कुसुम, पुष्पा, पूनम, विमला, हेमलता, पवन, बॉबी, सपना, नेमबती, सावित्री, दीपमाला, बाला, मनोज, कौशल्या, रेखा व लता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें