फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए 18 अक्तूबर से दूसरी कॉउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। दशहरे के दिन भी आईटीआई में आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी रही। राजकीय आईटीआई हथीन के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि जिन छात्रों के दस्तावेज सही पाए गए हैं जिन्हें फीस जमा करवाकर सीट पक्की करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को भी दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आईटीआई में जारी रही। 18 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक दूसरी काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी। जिन छात्रों का पहली काउंसिलिंग में नाम आया है और उन्होंने दाखिला प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है, उनसे विभाग की ओर से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इस दौरान पुरुष अभ्यर्थी से 500 तो वहीं महिला अभ्यर्थी से 250 जुर्माना वसूल किया जाएगा। प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि आईटीआई में दाखिले को लेकर स्टाफ को तैनात कर सतर्क रहने के लिए कहा गया है, जिससे कि किसी भी छात्र को दाखिले के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें