फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को 10 साल बाद परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
पलवल में महिला को परिजनों से मिलाते हुए - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। परिवार से 10 साल पहले बिछुड़कर अलग हुई मानसिक तौर पर कमजोर एक महिला को स्टेट क्राइम की पलवल ब्रांच ने उसके स्वजनों से मिलवाने में सफलता हासिल की है। इससे पहले दक्षिण भारत की एक संस्था ने इस महिला को उसके स्वजनों से मिलवाने के काफी प्रयास किए थे, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। इसके बाद इस महिला को भरतपुर स्थित अपना घर भेज दिया गया। इसके बाद महिला के जीवन ने अलग ही मोड़ ले लिया। भरतपुर स्थित अपना घर द्वारा इसकी सूचना स्टेट क्राइम ब्रांच पलवल की टीम को दी गई। इसके बाद पूरी टीम इस महिला को घर पहुंचाने की मुहिम में लग गई। टीम ने महिला की काउंसलिंग की। करीब एक महीने तक महिला से सघन पूछताछ की गई। महिला की जानकारी अलग-अलग थानों में भिजवाई गई। कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार 23 सितंबर को टीम को कामयाबी मिली। महिला ने टीम द्वारा बार-बार पूछने पर उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ का पता बताया। इसके बाद टीम द्वारा प्रतापगढ़ थाने में सूचना पहुंचाई गई। जांच में पता चल कि महिला प्रतापगढ़ की ही रहने वाली है और वर्ष 2012 में प्रतापगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जांच के बाद बुलंदशहर पुलिस थाना द्वारा महिला के स्वजनों को सूचित किया गया। सूचना पाते ही महिला का छोटा पुत्र जुनैद अपनी मां को लेने पलवल पहुंचा। 10 साल बाद हुई इस मुलाकात से दोनों की आँखों में आंसू थे। जुनैद ने बताया कि उनकी माता दस साल पहले घर से लापता हो गई थी, जिन्हें उनके द्वारा खोजने के काफी प्रयास किए गए थे। मगर उनका कुछ अता पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें