वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ करते विधायक नयनपाल रावत
- फोटो : Palwal
पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पृथला क्षेत्र के गांव बहबलपुर, लडौली, मांदकौल एवं जनौली में मेगा कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 1435 ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाई। इन शिविरों का शुभारंभ हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच के कारण ही भारत कोरोना वैक्सीनेशन में नंबर वन पर चल रहा है। अब तक देश की आधी से ज्यादा आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पृथला क्षेत्र में मेगा टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जो कि एक सराहनीय पहल है। वह अपील करते हैं कि सभी लोग वैक्सीनेशन जरूर करवाएं, ताकि कोरोना की तीसरी लहर को देश में आने से रोका जा सके। रावत ने कहा कि कोरोना पर विजय पाना का एकमात्र हथियार ही है। इस अवसर पर रामकुमार, संजय रावत, हरी किशन, मांगेराम पूर्व सरपंच, बुद्धपाल रावत, अनिल रावत, रंजीत रावल, ब्रह्म सिंह, बिजेंद्र रावत, डॉ. रमेश रावत, चंद्रपाल, बीर सिंह नंबरदार, रामकिशन नंबरदार, मोनीपत, रंजीत रावत, शंकर रावत, नरेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।