फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो विधायकों का करेंगे घेराव

विज्ञापन
पलवल में धरने पर बैठे किसान - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। खेती को बर्बाद होने से बचाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहा किसान आंदोलन केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर रविवार को भी जारी रहा। दरियाब सिंह द्वारा संचालित धरने की अध्यक्षता रतन सिंह सौरोत ने की। रविवार को धरने पर सौरोत पाल के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। किसानों ने धान व बाजरे की सरकारी खरीद कराने तथा डीएपी खाद की समुचित व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही खरीद शुरू नहीं हुई तो विधायकों के निवास का घेराव करेंगे। धान को उनके निवास पर डाला जाएगा। मार्केट कमेटी कार्यालयों का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने में किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जय जवान-जय किसान के नारे पर यकीन करने वाली भाजपा सरकार के लिए शर्मिंदगी होनी चाहिए कि उसके शासनकाल में किसान खेतों में कम और सड़कों पर अधिक दिख रहे हैं। अपने हक और मांगों के लिए एक साल से आंदोलन चला रहे हैं तथा अगले चुनाव तक आंदोलन को चलाने का इरादा रखते हैं, लेकिन किसान यह सब किसी अहम के टकराव या राजनैतिक फायदे के लिए नहीं कर रहे हैं। बल्कि इस आंदोलन की सफलता व असफलता ही किसानों के भावी जीवन की दिशा तय करेगी। इसलिए किसान सभी पीड़ाओं व षड़यंत्रों को सहन करते हुए आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान जानते हैं कि अगर इस समय तकलीफों की परवाह नहीं की तो फिर भविष्य में और आने वाली पीढ़ियों को तकलीफों के अलावा कुछ भी नहीं मिलेगा, क्योंकि तब तक उन्हें अपने खेत पर कोई अधिकार नहीं रह जाएगा। धरने में किसान नेता डॉ. रघुवीर सिंह, मास्टर महावीर, नंदा सरपंच, धर्मचंद घुघेरा, नानक सरपंच, जोगिंद्र सरपंच, अच्छेलाल जोधपुर सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें