फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तक खाद नहीं मिली किसानों को तो 8 को करेंगे पलवल में प्रदर्शन: दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने कहा है कि जिले में खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे किसानों का शोषण सरकार बंद करें। अन्यथा सरकार को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जिले में किसानों को सात नवंबर तक पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं कराई तो आठ नवंबर को सुबह 10 बजे पलवल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के साथ हूडा सेक्टर दो पर एकत्रित होकर शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मंत्री बुधवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में आज किसान सड़कों पर मारा-मारा फिर रहा है। मंडियों में धान नहीं खरीदा जा रहा है और आगे फसल बुवाई के लिए खाद नहीं मिल रही है। एक तरफ खाद न होने का बहाना बनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ खाद की कालाबाजारी की जा रही है। यदि खाद है ही नहीं तो फिर किसानों को ब्लैक में खाद कैसे मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार बाज आए, वरना इसके लिए बड़ा आंदोलन प्रदेश स्तर पर भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ रही है तो दूसरी तरफ खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें