फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस,फोन लेने के बहाने पड़ोसी महिला ने बुलाया था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हथीन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की के दादा की शिकायत पर एक महिला और तीन नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय नातिन को पड़ोस में रहने वाली एक महिला शुक्रवार को दिन में अपना फोन देकर गई और कहा कि कुछ देर बाद वह अपना फोन वापस ले लेगी, लेकिन उस महिला ने फोन वापस नहीं लिया। उसी रात करीब 12 बजे महिला ने किसी दूसरे फोन से फोन किया और कहा कि आप मेरा फोन घर पर दे जाओ। पड़ोसी होने के नाते पीड़ित की नातिन फोन देने महिला के घर चली गई, जहां पर वारिस, मुरसलीम और तस्लीम नामक युवक पहले से ही एक कमरे में मौजूद थे। महिला ने पीड़ित की नातिन को उन तीनों युवकों के साथ कमरे में बंद कर दिया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सुबह पुत्रवधू के साथ नातिन की तलाश करता हुआ गांव में गया तो उसने अपनी पौत्री को एक भूसे के ढेर में पाया। पीड़िता ने सारी आपबीती परिजनों को बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें