फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उटावड़ थाना क्षेत्र से रात के समय एक लड़की को बाइक पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जगबती के अनुसार, एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 अगस्त की देर रात्रि वह घर से शौच करने के लिए गली में निकली थी। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कोट गांव निवासी इकराम, रिजवान व इरसाद आए और मुंह बंद करके सुनसान जगह पर ले गए। जहां पर तीनों युवकों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने व किसी को बताने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के परिजन उसकी तलाश करते हुए मौके पर आए तो उसने आपबीती बताई। परिजनों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें