फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गदपुरी टोल प्लाजा ठेकेदार से मांगी 50 हजार रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- न देने पर गोली से उड़ाने की धमकी, कई बार मारपीट करने का भी आरोप
विज्ञापन

- ठेकेदारी में शामिल करने का भी दबाव बनाते हैं आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी टोल प्लाजा से विवाद खत्म नहीं हो रही है। अब टोल प्लाजा के लिए काम करने वाले ठेकेदार से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रंगदारी न देने पर गोली से उड़ाने की धमकी दी है। पीड़ित ने कई बार गाली-गलौज कर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। गदपुरी थाना पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार गांव औरंगाबाद निवासी महेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी कंपनी ने गदपुरी टोल प्लाजा के लिए ट्रांसपोर्ट, लेबर व अन्य कार्य का ठेका लिया हुआ है। गांव पृथला निवासी देवीलाल, चरण, नंदा और तीन-चार युवक उससे 50 हजार रुपये प्रति माह रंगदारी मांगते हैं। उसके साथ अक्सर गाली-गलौज कर मारपीट की जाती है। आरोपी उसकी लेबर व चालकों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। उन पर नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोपियों का कहना है कि या तो अपनी कंपनी में साझेदार बनाओ, नहीं तो 50 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब रंगदारी दो। रुपये नहीं दिए तो उसे काम नहीं करने दिया जाएगा। आरोपी कहते हैं कि वे यहां के दादा हैं और वे जैसा चाहेंगे वैसा ही करना पड़ेगा। बीती आठ दिसंबर को भी आरोपियों ने टोल कार्यालय पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। आरोपियों ने उसे गोली से उड़ा देने की भी धमकी दी। उक्त घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। शिकायत में कहा गया कि आरोपी उसके साथ किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। बीते वर्ष की 14 अप्रैल को उसके छोटे भाई को भी जान से मार दिया गया था, अभी तक हत्यारोपियों का पता नहीं चला है। उसे भी जान का खतरा बना हुआ है। वह अपने घर में कमाने वाला अकेला आदमी है और सभी सदस्य उसपर आश्रित हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें