फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को दी तीन लोगों की हत्या की झूठी सूचना, आरोपी को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
हत्या की झूठी सूचना देने वाला पुलिस हिरासत में - फोटो : Palwal
विज्ञापन
होडल। कस्बा हसनपुर के गांव टप्पा में तीन लोगों की हत्या होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना के बाद हसनपुर पुलिस के अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस ने क्षेत्र के तमाम आवागमन के रास्तों पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने फोन पर सूचना देने वाले की तलाश कर सब कुछ ठीक और सुरक्षित पाया। इसके बाद झूठी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अलीगढ़ के गांव भगवान गढ़ी निवासी सचिन के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर सांय लगभग 9.30 बजे डायल 112 नंबर पर सचिन ने पुलिस को सूचना दी थी कि हसनपुर के थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टप्पा में उसके बहन व जीजा के साथ एक अन्य की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही हसनपुर थाना प्रभारी मोहर सिंह भारी पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए। इस खबर की सूचना के बाद पुलिस ने सभी रास्तों पर आने जाने वाले वाहनों की भी सघन जांच शुरू कर दी। घंटों की जांच के बाद सभी सकुशल पाए गए। बाद में पुलिस ने झूठी सूचना देने के मामले में सचिन को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें