फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा लाभ लेने के लिए तैयार की जा रही फर्जी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हुडा सैक्टर दो स्थित अस्पताल में दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सक की फर्जी स्टांप व हस्ताक्षर कर मेडिक्लेम बीमा का लाभ लेने व फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य बीमा कंपनी का कर्मचारी सर्वे करने के लिए दिल्ली में डॉक्टर के पास पहुंच गया। डॉक्टर ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार दिल्ली के प्रहलादपुर निवासी एमबीबीएस डॉक्टर सुखपाल सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि वह दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत हैं। बीती 20 जनवरी को उनके पास एक स्वास्थ्य बीमा कंपनी का कर्मचारी आया। कर्मचारी ने उन्हें जो कागजात दिखाए, उनमें उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे तथा फर्जी स्टांप भी लगाई हुई थी, जिन्हें देख कर वे चौंक गए। जांच करने पर उन्हें पता चला कि पलवल के हुडा सैक्टर दो स्थित गुरु गोरखनाथ अस्पताल में चल रही प्रशांत पैथ लैब में सभी प्रकार की रिपोर्ट फर्जी तरीके से तैयार की जा रही हैं। लैब में उनके नाम की स्टैंप, हस्ताक्षर, उनके रजिस्ट्रेशन नंबर का पिछले काफी समय से गलत उपयोग किया जा रहा है। लैब की सभी प्रकार की रिपोर्ट पर उनके जाली हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। उनके हस्ताक्षर व स्टांप के जरिये जाली तरीके से इस्तेमाल कर लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलाया जा रहा है। फर्जी जांच रिपोर्ट के जरिये लोगों की जिंदगी खिलवाड़ किया जा रहा है। इसलिए लैब चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर प्रशांत पैथ लैब के संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें