फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जमीन हड़पने के लिए मृत भाइयों के नाम से कराया फर्जी बैनामा

Sat, 03 Feb 2024 10:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने छह नामजद के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जमीन हड़पने के लिए मृत भाइयों का फर्जी बैनामा तैयार कराने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बैनामा की तिथि साल 2004 दर्शाई है, जबकि बैनामा करने वाले भाइयों की मौत सात 2003 व 2004 में हो चुकी है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर वकील, नंबरदार सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार गांव चांदहट निवासी किशन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही निवासी वेदराम, सतवीर, चंदर, मामराज व नंबरदार पिल्ली, किरोडी व वकील भजनलाल ने मिलीभगत करके उसकी व उसके भाई बलराम, हरपाल व जगबीर उर्फ जगन की जमीन का वर्ष 2010 में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में गैर कानूनी तरीके से बैनामा करा लिया। उसके भाई हरपाल की मृत्यु वर्ष 2003 व जगबीर उर्फ जगन की मृत्यु वर्ष 2004 में हो चुकी है। आरोपियों ने उसे व उसके भाइयों को नुकसान पहुंचाने व उनकी जमीन को हड़पने की नीयत से फर्जी तरीके से ऐसा किया। आरोपियों व उनके साथ नंबरदारों एवं वकील के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार करवाकर उनकी जमीन को हड़पने का षडयंत्र किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी पट्टानामा जो वर्ष 1991 में दिखाकर उसे वर्ष 2010 में फर्जी दस्तावेज तैयार कर किया है। वर्ष 2010 से पहले ही उसके दो भाइयों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी वेदराम, सतवीर, चंदर, मामराज, पिल्ली नंबरदार, किरोडी नंबरदार व भजनलाल वकील के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें