डिजिटल इंडिया की मुहिम में एक कदम और आगे बढ़ते हुए जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिला प्रशासन ने फेसबुक पर अपना पेज लांच किया, जिस पर सभी विकास व कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों को अपडेट किया गया है। डीसी अशोक शर्मा व मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी गौरव ने फेसबुक पेज को लांच किया।
बुधवार को लघु सचिवालय में एक कार्यक्रम में फेसबुक पेज लांच करते हुए डीसी शर्मा ने कहा कि इस पेज पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधाओं के लिए प्रारंभ किए जा रहे कार्यक्रमों बारे अधिक से अधिक उपयोगी विवरण उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता रहेगा।
इस मौके पर एडीसी अंजू चौधरी, नगराधीश आशिमा सांगवान, पलवल के एसडीएम एसके चहल, होडल के एसडीएम प्रताप सिंह, हथीन के एसडीएम सतेन्द्र सिवाच, चीनी मिल के महाप्रबन्धक अमरदीप सिंह, डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चांदीराम चौधरी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
उनका प्रयास है कि सरकार व जिला प्रशासन की सभी जानकारियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें। डिजिटल इंडिया के कार्यान्वयन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अभी और भी कार्य जारी है। युवा वर्ग जहां बड़ी मात्रा में सोशल मीडिया पर सक्रिय है वहीं महिलाएं व बुुजुर्ग भी किसी ना किसी माध्यम से यहां सक्रिय रहते हैं।
-अशोक शर्मा, डीसी, पलवल