फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएबीएल से जुडे़गी जिला अस्पताल की लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। जिला मुख्यालय स्थित सौ बेड के अस्पताल की लैब को अब नैशनल एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ लेबोरेटरी (एनएबीएल) से मान्यता मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। एनएबीएल की टीम शीघ्र ही एक सौ बेड के पलवल स्थित हॉस्पिटल का दौरा कर औपचारिकताएं पूरा करेगी। इसके लिए आदेश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ब्रह्मदीप सिंधु ने बताया कि हरियाणा में पलवल का 100 बेड का पहला हॉस्पिटल होगा, जिसे एनएबीएल से मान्यता मिलने जा रही है। वर्तमान में हरियाणा में 300 बैड के पंचकूला के हॉस्पिटल एवं रोहतक के पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज की लैब को ही मान्यता प्राप्त है। हॉस्पिटल की लैब को मान्यता मिलने से मरीजों को विभिन्न रोगों की जांच के लिए बाहर नही भटकना पड़ेगा। इसके अलावा यदि कोई मरीज किसी अन्य हॉस्पिटल के लिए रेफर होता है तो उसको दूसरी जांच नही करानी पड़ेगी। क्योंकि एनएबीएल की लैब की मान्यता सत्यापित एवं प्रमाणिक मानी जाती है। लैब को मान्यता मिलते ही लैब में स्टाफ भी बढ़ेगा। त्वरित गति से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जांच होगी। वर्तमान में प्रतिदिन एक सौ से अधिक सैम्पल्स की जांच होती है मान्यता मिलने के बाद स्टाफ बढ़ने से अधिक सैंपल्स की जांच होगी। सीएमओ ब्रह्मदीप सिंधु ने बताया कि हथीन में भी पोर्टेबल हॉस्पिटल खोले जाने की योजना है। 20 बेड के पोर्टेबल हॉस्पिटल में ऑपरेशन की भी व्यवस्था होगी। हथीन में महिला डॉक्टर की कमी को देखते हुए एक महिला डॉक्टर आउटसोर्सिंग से रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें