फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बेडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई। एसोसिएशन की अध्यक्षा अलका गुप्ता की अध्यक्षता में किठवाडी स्थित विनायक ग्लोबल स्कूल में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा उद्यमी अमित आर्य ने किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव यशपाल मंगला ने बताया कि प्रतियोगिता में 135 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्तूबर को होगा। विशिष्ट अतिथि युवा उद्यमी नवीन पसरीजा, प्रशांत पाराशर तथा जिला फरीदाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव संजय सपरा थे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा नेट पर बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खेल भावना से खेलने की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर शुभांकित गुप्ता, रंजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें