फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्तियां बंद होने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
सेना में भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। सेना की भर्तियां बंद होने के विरोध में मंगलवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने अलावलपुर रोड स्थित एसडी कॉलेज के समीप धरना दिया। इसके बाद युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय पहुंचे। सचिवालय में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सेना की भर्तियां शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि युवा कई सालों से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों से एक बार ही सेना की भर्ती आयोजित की गई है, जिसकी लिखित परीक्षा भी नहीं हुई है। पिछले सात महीने से तो एक भी भर्ती आयोजित नहीं की गई है। अब तक छह बार परीक्षा आयोजित करवाने की तारीख दी जा चुकी है। हर बार परीक्षा से कुछ दिन पहले रद्द कर दी जाती है। जब कोरोना के कारण स्कूल खुल सकते हैं और अन्य परीक्षाएं भी आयोजित हो सकती हैं तो सेना की भर्ती भी आयोजित करवाई जाए, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाए। पिछले दो सालों में जिन युवाओं की उम्र निकल चुकी है, उन्हें उम्र में छूट दी जाए। आगरा चौक से युवा दौड़ लगाते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम कटारिया, चमन सिंह, जतिन पाराशर, शैलेंद्र, आकाश, सचिन, आशीष, अमित याद, मनोज, मान सिंह व कृष्ण सहित अन्य युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें