फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गेहूं के खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहन के पास गया था युवक, परंतु नहीं लौटा वापस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव सोलड़ा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। चांदहट थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले में भादंसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन

गांव प्रहलादपुर माजरा निवासी विक्रम ने बताया कि बीती छह मार्च को वह भात भरने के लिए गांव लडूकी गए थे। उसका भाई पवन भी उनके साथ गया था। आठ मार्च को शादी होने के बाद वह यूपी स्थित अपनी ससुराल गांव बलानी में चला गया। उसके बाद वह अपनी बुआ के पास चला गया। उसके पिता ने फोन किया तो पवन ने बताया कि वह अपनी ससुराल जा रहा है। रविवार सुबह सोलड़ा निवासी उनके जीजा का फोन आया कि पवन का शव उनके गांव स्थित गेहूं के खेत में पड़ा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें