फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल । नेशनल हाईवे करमन बॉर्डर के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे पर कर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास के अनुसार गांव गढ़ी पट्टी निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई हैं और उसका छोटा भाई सतवीर करमन बॉर्डर पर स्थित गुलशन ढाबा पर हलवाई का काम करता है। रविवार की सुबह उसका भाई सुबह चार बजे ढाबे पर अपना काम पूरा कर अपनी बाइक पर सवार होकर वापस घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गोसेवा धाम अस्पताल के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने से उसके भाई सतवीर 29 वर्ष का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा । सड़क पर गिरने से आई गंभीर चोटों से उसके भाई सतवीर की मौके पर मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें