फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
शिव गौतम का फाइल फोटो। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना पुलिस ने गांव रूंधी के समीप रजवाहा से शव बरामद किया है, जिसकी पहचान खेड़ी पुल निवासी शिव गौतम (21) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को रजवाहे से निकलवाकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी के अनुसार, रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव रूंधी के समीप रजवाहे में एक शव तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। शव की तलाशी लेने पर पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। युवक की जेब से एक मोबाइल मिला। फोन की सिम से नंबर लेकर संपर्क किया गया। सोमवार को परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की। शिव गौतम के बड़े भाई मनीष के बयान पर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मनीष ने बताया कि शिव लैब में काम करता था। 15 अप्रैल को घर आने के बाद करीब 8.30 बजे बाहर घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 23 अप्रैल को शिव का शव रूंधी रजवाहे के समीप मिला है। उन्हें शक है कि किसी ने उसके भाई की हत्या कर शव आगरा कैनाल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें