फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में दो लाख की नकदी न मिलने पर महिला को किया प्रताड़ित, पति पर गर्भ के दौरान अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी न होने पर पति ने गर्भ के दौरान अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किठवाड़ी चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह के अनुसार, एक महिला ने शिकायत दी है कि उसकी विधवा मां ने बीती साल दो अप्रैल को उसकी शादी हथीन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी में आठ लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। ससुराल पहुंचते ही उसे दहेज को लेकर ताना देने लगे। उससे दो लाख रुपये और बुलेट मांगी जाने लगी। मांग पूरी न होने पर पति, सास व ससुर उसके साथ मारपीट करते थे। एक दिन तीनों उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे थे, जिसे सुनकर वह अपने मायके चली आई। बाद में आरोपी माफी मांग कर उसे वापस ले गए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति गर्भ के दौरान उसका अप्राकृतिक यौन शोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें