फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तलाक दिए पति ने की दूसरी शादी

Thu, 09 Feb 2017 04:34 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित आठ लोगों के  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि गांव किशोरपुर निवासी सुनीता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2012 में गांव भिडूकी निवासी मनोज के साथ हुई थी। शादी में सुनीता के पिता ने हैसियतानुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नही थे। शादी के बाद से वे सुनीता से 15 लाख रुपये की गाड़ी लाने की मांग करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर सुनीता को वर्ष 2013 में उसके पति मनोज, सास हरनंदी, ससुर भगवान सहाय व नंदोई दयाचंद ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से पीड़िता ने अपने पिता के ही घर पर रह रही है।

 
पुलिस के अनुसार, इसके बाद पीड़िता के पति मनोज ने बिना तलाक दिए ही गांव बठैनकलां (यूपी) निवासी बबीता से शादी कर ली। इसमें मनोज का साथ बबीता के पिता महिलाल, मां सुकन व भाई नरेश ने दिया। जब पीड़िता को इस बात का पता चला तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें