उत्तर प्रदेश से डकैतों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो लड़कियां बनकर राहगिरों के साथ लूटपाट करते थे। यूपी के आगरा से ये घटना सामने आई है, इस गिरोह के लूटरे लड़की का भेष बनाकर ट्रक चालकों को लूटा करते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये सभी लूटेरे लेडिज कपड़े पहनकर ट्रक चालकों को आकर्षित किया करते थे।
दरअसल, ट्रक चालकों के रूक जाने पर ये खुद को किन्नर बताया करते और फिर उन्हें लूट लेते थे। बताया जा रहा है कि इन्होंने रामबाग के एक ट्रक चालक से 4.68 लाख रुपये लूटे गए थे।
पुलिस सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि इस गिरोह के सरगना समेत 4 लूटेरों को धर दबोचा गया है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के साथ और भी कई लोगों जुड़े हैं। इसलिए पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी जांच कर रही है।