फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दारोगा के घर लगाई सेंध

Thu, 30 Jun 2016 04:11 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दारोगा के मकान को ही निशाना बना लिया। वहीं अलग-अलग स्थानों से चार बाइक को भी चोरी कर लिया। कैंप थाना पुलिस के मुताबिक पलवल जीआरपी के प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह डागर ने शिकायत दी है कि कृष्णा कालोनी स्थित उसके क्वार्टर से चोरों ने एक टीवी, एक कैमरा व एक लाइट चोरी कर ली।  
विज्ञापन



चोर प्रकाश बिहार निवासी ब्रहमदत्त की बाइक को घर के बाहर से व आदर्श नगर निवासी प्रवीण कुमार की बाइक को रोहन मोटर्स के समीप से चोरी कर ले गए। शहर थाना क्षेत्र से एकता नगर निवासी फतेचंद की बाइक को तुहीराम कालोनी से व गांव दुधौला निवासी कुलदीप सिंह की बाइक को सरस्वती कालेज से चोरी कर लिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें