फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटी बाइक

Thu, 30 Jun 2016 04:09 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर गांव फुलवाड़ी मोड़ के समीप बाइक सवार दो बदमाश तमंचे की नोंक पर एक व्यक्ति से बाइक को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी रविंद्र के अनुसार गांव सिहौल निवासी राजकुमार ने शिकायत दी है कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। तभी गांव फुलवाड़ी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने राजकुमार से तमंचे की नोंक पर बाइक लूट ली और फरार हो गए। केस दर्ज कर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें