फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम अगवा कर बनाया बंधक

Fri, 23 Sep 2016 04:30 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 नौकरी देने के नाम पर छायंसा गांव के दो युवकों को अगवा कर बंधक बनाने व यातनाएं देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने मामले में एसपी राहुल शर्मा को शिकायत दी। एसपी ने हथीन के एसएचओ को जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


एसपी राहुल शर्मा को दिए प्रार्थना पत्र में छायंसा निवासी तालिब ने कहा है कि उसकी मुलाकात घर्रोट गांव के दो लडकों से हुई। दोनों ने उसे व एक अन्य को कॉल सेंटर में बतौर ड्राईवर नौकरी दिलाने का वादा किया। इस पर वह अपने ही गांव के इरशाद को बुला लिया।

आरोपी दोनों लड़कों ने उन्हें 14 हजार रूपये मासिक वेतन तथा खर्चा खाना देने की बात के साथ नौकरी पर रख लिया व 20 सितंबर को उनके घर से ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों तालिब और इरसाद को फरीदाबाद में ले जाकर यातनाएं दी गई। पीड़ितों का कहना है कि किसी तरह से वे वहां से निकले, लेकिन उन्हें फिर से बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं व बाद में गांव में छोड़ा गया। एसएचओ दीपचंद का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें