फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटे 30 हजार 

Sat, 22 Oct 2016 05:03 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-2 पर गौडोता चौक के पास से बाइकों पर सवार बदमाशों ने ऑटो रिक्शा सवार एक युवक से हजारों रुपये की नगदी लूटकर ली व फरार हो गए। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव आली ब्राह्मण निवासी अशोक कुमार बृहस्पतिवार शाम ऑटो रिक्शा में होडल के लिए आ रहा था।
विज्ञापन


बावरी मोड़ के समीप से चार बाइकों पर सवार सात-आठ बदमाश पीछे लग गए व गौडोता चौक फ्लाईओवर के समीप ऑटो को रुकवा लिया। जहां अशोक ने उनका विरोध किया तो बदमाश उसके साथ मारपीट करके छीनाझपटी करने लगे। अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बदमाश उनकी जेब से तीस हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। होडल थाना एसएचओ सुनील कादियान का कहना है कि घटना की तफ्तीश की जा रही है, जांच के बाद जैसा सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें