फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 15 Sep 2016 11:23 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की देर शाम न्यू कॉलोनी में शोरूम में तमंचे के बल पर लूटपाट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से पुलिस ने नगदी, वारदात में प्रयुक्त कार व हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कैंप थाना एसएचओ विश्व गौरव के अनुसार न्यू कॉलोनी स्थित गणेश कलेक्शन की संचालक रजनी गुलाटी ने शिकायत दी थी कि स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने शोरूम के गल्ले से नगदी लूट ली व शोरूम के कारिंदे अजीत को पीटकर घायल कर दिया। शोरूम संचालिका का आरोप था कि आरोपी बदमाशों ने फायरिंग भी की और धमकी देते हुए फरार हो गए। 

मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों को मंगलवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की शिनाख्त गांव लीखी निवासी महेश व गांव दीघोट निवासी दीपक के रुप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 5500 रुपयों सहित कार व हथियार भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें