फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक हड़ताल पर, मरीज परेशान

Thu, 15 Sep 2016 11:21 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एंबुलेंस चालक संघ ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर करीब एक से हड़ताल पर चले गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक हड़ताल पर, मरीज परेशान संतकबीरनगर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एंबुलेंस चालक संघ ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। एंबुलेंस चालकों ने ठेकेदार प्रथा को समाप्त कर सीधे स्वास्थ्य विभाग से जोड़े जाने की मांग की। इसके साथ ही दोपहर करीब एक बजे वे हड़ताल पर चले गए। इससे 102 और 108 नंबर के एंबुलेंस सेवा प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ में प्रदेश्‍ा नेतृत्व और अफसरों के बीच गुरुवार शाम हुई वार्ता बेनतीजा रही। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल की जा रही है। चालकों की नियुक्ति ठेकेदारी प्रथा से हटाकर सीधे स्वास्थ्य विभाग से जोड़ दिया जाए। जिससे उनका शोषण बंद हो। इसके साथ ही अन्य कर्मियों की भांति एंबुलेंस चालकों को भी राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और 18 हजार मानदेय दिया जाए। कहा कि कर्मचारियों की भांति आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए अभी तक 24 घंटे की डियूटी कर रहे है। इसके साथ मानदेय भी कम है।

समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। एंबुलेंस चालकों के हड़ताल के चलते मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं। यहां तक की गर्भवती महिलाओं को लाने वाले एंबुलेंस 102 पर फोन करने के बाद भी कई जगहों पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने प्राईवेट वाहनों का सहारा लिया। इस दौरान हरिओम त्रिपाठी, पवन तिवारी, सुनील दुबे, सतीश चौधरी, हरेंद्र पांडेय, लाल बिहारी, मनोज श्रीवास्तव, अजीत यादव, अरविंद मिश्र, शैलेष मिश्र, सुमित कुमार, वीरेंद्र यादव, कैलाश नाथ, रामपाल चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें