फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा

Mon, 07 Nov 2016 05:41 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सार्वजनिक यातायात के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हरियाणा राज्य परिवहन के स्थानीय डिपो ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सीधी बस सेवा शुरू की है। रविवार को सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने पहली बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


राजस्थान के तीर्थ स्थलों में शुमार खाटू श्याम के दर्शन को शहर से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। निजी वाहन वालों को तो श्याम बाबा के दर्शनों को कोई दिक्कर नहीं आती थी, लेकिन सार्वजनिक यातायात पर आश्रित श्रद्धालुओं को इसके लिए बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए परिवहन विभाग ने बस सेवा शुरू की है। 

राज्य परिवहन की बस प्रतिदिन दोपहर 12 बजे बस स्टैंड बस अड्डे से चलेगी। पलवल से सोहना, तावडू, भिवाड़ी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, नारनौल व झुंझुनू होते हुए शाम को सात बजे खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। बस का रात्रि ठहराव खाटू श्याम में ही होगा व सुबह छह बजे वापस चलकर 12 बजे पलवल पहुंचेगी। 
विज्ञापन


-खाटू श्याम मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन ने बस सुविधा उपलब्ध करवाकर एक अच्छी शुरूआत की है । बस सुविधा के शुरू होने इस रूट पर पड़ने वाले आस-पास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 
-दीपक मंगला, राजनीतिक सचिव, सीएम हरियाणा। 

-उनके पास कई बार यह मांग आई थी, कि खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए। जिसे देखते हुए बस सेवा शुरू की गई है। उम्मीद है कि तीर्थ यात्री अच्छा अनुभव करेंगे, उनकी दिक्कतें दूर होंगी और यात्रियों को पूरी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-एनके गर्ग, जीएम, हरियाणा राज्य परिवहन। 
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें