फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के हुए ब्रेक फेल, सैन्य बंकर से टकराई

Sun, 08 May 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय में एक यात्रियों से भरी बस की ब्रेक फेल हो जाने के बाद वह सेना के बंकर से जा टकराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में चालक सहित सभी यात्री सुरक्षित बच गए हैं।
विज्ञापन


हादसे के समय बस में मौजूद यात्रियों के अनुसार चालक की सूझबूझ से सब की जान बच गई, नहीं तो बस पुलस्त नदी में जा गिरती तो एक भी यात्री जिंदा नहीं बचता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जिले की मंडी तहसील के गांव लोरन से मंडी कस्बे में आ रही यात्रियों से भरी बस नंबर जेके 02जी 9849 जैसे ही मंडी कस्बे के बाहर पहुंची, तो उसकी ब्रेक फेल हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान बस की गति तेज होने के कारण चालक ने सभी यात्रियों को सावधान करते हुए बस को सामने स्थित सेना के बंकर की तरफ  मोड़ कर उससे जा टकराया। जिससे बस वहीं रूक गई और सभी यात्री बाल बाल बच गए। अगर चालक बस को सेना के बंकर से न टकराता तो बस साथ बहती पुलस्त नदी में जा गिरनी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें