खंड के एक गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, मारपीट व चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने गांव के 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसएचओ दीपचंद के अनुसार महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका पति ड्राइवर है जोकि बाहर नौकरी करता है और घर में कई-कई दिनों में आता है।
16 सितंबर को आसिफ उसके घर में आया तथा अकेला देखकर घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा तथा विरोध करने पर मारपीट की। इसी दौरान उसने गले में पहनी हुई सोने की हसली खींच ली। इसके बाद नय्यूम, जुनैद, नस्सम व कुछ अन्य लोग भी आ गए।
महिला का आरोप है कि सभी लोग हथियारों से लैस थे व उन पर हमला बोल दिया। जिसमें उसके बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। एसएचओ दीपचंद ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर केस दर्ज कर लिया गया है।