हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलोचपुर निवासी बीर सिंह के शव को यमुना नदी से बरामद किया गया है। बीर सिंह दो दिन पूर्व अचानक गायब हो गया था। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
गांव बिल्लौजपुर निवासी बीर सिंह बुधवार को यूपी के गांव भरतगढ़ में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उनके परिजनों ने भरतगढ़ में फोन द्वारा संपर्क किया। जहां से उन्हें पता चला कि बीर सिंह रात को ही घर लौट गया। तथा उसने काफी शराब भी पी रखी थी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर उनके यमुना में डूबने की आशंका जताई थी। पुलिस ने जब गोताखोरों की मदद से शुक्रवार को बीर सिंह का शव फाटनगर गांव के पास यमुना नदी से बरामद कर लिया।