फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान शराब विक्रेताओं ने किया पुलिस पर हमला 

Sat, 02 Jul 2016 04:34 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
 यमुना किनारे अवैध शराब के ठेके पर छापामारी के लिए गई पुलिस के साथ मारपीट व पथराव करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को यहां बरामद किया माल मौके पर छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने चांदहट थाने में तैनात एएसआई के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


हसनपुर थाना एसएचओ रतन सिंह के अनुसार चांदहट थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि यमुना किनारे एक अवैध शराब का ठेका चल रहा है। इस पर एएसआई ओमबीर ने पुलिस टीम के साथ ठेके पर दबिश दी। पुलिस ने ठेके पर छापामारी की और वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

बताया जाता है कि पुलिस जब बरामद किए गए माल को ले जाने लगी, इसी बीच ठेका कर्मी ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सभी लोगों ने पुलिस का  रास्ता रोककर बरामद शराब वापस करने को कहा। बात न मानने पर आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव व शराब की बोतलों फेंकनी शुरू कर दीं व मारपीट भी की। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मियों को बरामद माल वहीं पर छोड़कर अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई ओमबीर के बयान पर बड़ोली निवासी जगन व बिलोचपुर निवासी सत्ती सहित दस लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

                      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें