फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत से फरार कैदी धरा

Thu, 02 Mar 2017 11:07 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में नीमका जेल से होडल अदालत पेशी पर आने के बाद फरार हुए कैदी को पुलिस ने बुधवार देर रात दबोच लिया। उसे भगाने के आरोप में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पैंगलतू स्थित उजीना ड्रेन के पास झाड़ियों से धरा गया। पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को युवक की हत्या के मामले में नीमका जेल में बंद दुष्यंत को होडल में न्यायिक मजिस्ट्रेट सैलजा सिंह की अदालत में लाया गया था। पेशी के बाद दुष्यंत अदालत परिसर में पेशाब के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कैदी के इस तरह भागने से पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही पलवल डीएसपी अभिमन्यु, होडल थाना प्रभारी सतवीर कादियान व अपराध जांच शाखा की टीम अदालत परिसर पहुंचीं और दुष्यंत की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने अदालत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पाया कि उसे भगाने में एक युवक भी शामिल है। 

झाड़ियों में छिपे थे दोनों
काफी मशक्कत के बाद सूचना मिली की फरार कैदी गढ़िया मोहल्ला निवासी रवि उर्फ लल्लन के साथ पैंगलतू गांव के पास उजीना ड्रेन पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान ड्रेन के पास झाड़ियों में दुष्यंत व रवि छिपे मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर होडल थाने ले आई। आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुष्यंत को भगाने में और किसी का हाथ तो नहीं है। होडल थाना प्रभारी सुनील कादियान ने बताया कि पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्यंत कई मामलों में शामिल हैं। उस पर हत्या के अलावा चोरी व छेड़छाड़ के लगभग आठ केस दर्ज हैं, जबकि रवि बाइक चोरी के मामले में लिप्त है।   
विज्ञापन


रवि ने रची थी साजिश
अपराध जांच शाखा प्रभारी नानक चंद ने बताया कि रवि उर्फ लल्लन दुष्यंत के साथ बाइक चोरी की वारदात में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि जब दुष्यंत को पेशी पर लाया जाता था तो रवि उससे मिलने अदालत में पहुंचता। बुधवार को भी रवि कोर्ट में दुष्यंत से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान रवि ने दुष्यंत को भागने का प्लान बताया और कुछ देर बाद ही दुष्यंत पेशाब का बहाना करके पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार होने के बाद दुष्यंत ने किसी राहगीर के नंबर से रवि को संपर्क किया और उसे गांव गौडोता के पास बुलाया। इसके बाद दोनों ने शराब पी और अपने एक साथी से गाड़ी लाने को कहा। पुलिस ने बताया कि रवि दुष्यंत को मथुरा भेज रहा था, लेकिन गाड़ी के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें