परीक्षा केंद्र पर नकल कराते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से शुरू हुई हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा कराने के दावे फेल साबित हुए। कुछ केंद्रों पर आखिरी समय पर पर्ची फेंकने के लिए खिड़कियों पर खड़े लोगों को पुलिस ने खदेड़कर भगा दिया। कहीं-कहीं तो शिक्षक खुद नकल कराते हुए नजर आए।
मंगलवार को दसवीं व बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था। प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों के समीप धारा 144 लगाई हुई है। शहर में इस बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या, सेंट जॉन पब्लिक स्कूल व सहरावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो-दो और शांति निकेतन व टैगोर शिक्षा निकेतन स्कूल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
मंगलवार को परीक्षा के दौरान उडन दस्ते परीक्षा केंद्रों पर घूमते नजर आए। लेकिन शिक्षा विभाग और प्रशासन की तरफ से नकल रहित पेपर कराने के दावे फेल साबित हुए।
खंड शिक्षा अधिकारी हथीन मनोज मित्तल ने बताया कि हथीन में मंगलवार को दसवीं व बारहवीं की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। नकल फेंकने वालों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सख्ती दिखाई गई हैं।