फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के लालच में नानी का गला दबाया

Wed, 09 Mar 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिले तो कलयुगी नवासे ने गला दबाकर नानी की जान ले ली। इस दौरान मृतका का पुत्र नशे में अपने कमरे में सोया रहा। घटना के बाद आरोपी ने अपनी मौसी को नानी के नींद से ना उठने की बात कहकर बरगलाया। पुत्री ने देखा तो पाया कि मां मर चुकी थी और उसके गले पर निशान थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कैंप थाने के समीप स्थित राम नगर में 80 वर्षीय कपूरी देवी अपने पुत्र खेमचंद के पास रहती थीं। रिश्ते में उसका नवासा किरणपाल भी उनके साथ ही रहता था।  किरणपाल व खेमचंद शराब पीने के आदी थे। किरणपाल अक्सर अपनी नानी कपूरी के साथ मारपीट कर या बहला फुसला कर उनसे पैसे ऐंठ लेता था। बैंक में आने वाली बुढ़ापा पेंशन के निकलने पर वह उसे भी छीन कर ले जाया करता था।

मामले के अनुसार कपूरी को किसी ने रविवार को 200 रुपये दिए थे। जिन्हें कपूरी ने नवासे से छिपाकर एक थैली में लपेट कर अपने पास रख लिए थे। रात के समय किरणपाल को पता चला कि नानी के पास पैसे हैं तो वह उनसे पैसे लेने पहुंच गया। नानी ने रुपये देने का विरोध किया तो खींचतान के बीच उसने नानी का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर पूरी घटना के दौरान कपूरी का बेटा खेमचंद शराब के नशे में अपने कमरे में सोया रहा। सोमवार को किरणपाल ने गांव बहरोला जाकर मौसी चंदो देवी को बताया कि नानी नींद से नहीं जाग रही हैं। चंदो देवी घर पहुंची तो देखा कि भाई खेमचंद शराब के नशे में कमरे में सोया हुआ था। चंदो ने देखा कि मां के गले पर निशान पडे़ हुए थे। इस पर चंदो ने पुलिस को शिकायत की, पुलिस को आता देख किरणपाल मौके से फरार हो गया। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें