फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया
हथीन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल के परीक्षा केंद्र पर एक और फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात अधीक्षक महावीर सिंह को एक परीक्षार्थी पर संदेह हो गया। परीक्षार्थी दसवीं हरियाणा बोर्ड का पेपर दे रहा था। अधीक्षक ने उसकी जांच करने पर पता चला कि वह फर्जी तरीके से पेपर दे रहा है। मुख्य केंद्र अधीक्षक रमेशचंद छावड़ी को बुलाया और फर्जी परीक्षार्थी को पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। इस मामले में हथीन थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी इलियास खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। परीक्षा केंद्र अधीक्षक से आवश्यक कागजात लिए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने फर्जी परीक्षार्थी के पकडे़ जाने की पुष्टि की है।
अनुचित साधन के छह मामले सामने आए
हथीन। परीक्षा केन्द्रों में अनुचित साधनों के उपयोग करने के मामले में हथीन के परीक्षा केन्द्रों पर छह छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। यह जानकारी देतेहुए खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि चार मामले यादव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा दो मामले शांति निकेतन स्कूल के हैं। उक्त छात्रों के खिलाफ यूएमसी की कार्रवाई की जा रही है।