फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीजुली नाम की संस्था बनाकर चंदा इकट्ठा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलीजुली नाम की संस्था बनाकर चंदा इकट्ठा करने का आरोप
विज्ञापन

-आरटीआई से जानकारी लेकर श्री वैश्य अग्रवाल सभा ने पत्रकार वार्ता
पलवल। श्रीवैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से पता चला है कि कुछ लोगों ने अग्रवाल धर्मशाला बनाने के नाम पर अग्रवाल समाज की सदियों पुरानी संस्था से मिलते जुलते नाम से संस्था बना कर करोड़ों रुपये इकट्ठे कर लिए हैं। वह इन रुपयों से अग्रवाल धर्मशाला बनाने की बात कर रहे हैं।
अग्रवाल सभा के प्रधान ने बताया कि आरोपी संस्था द्वारा जिस स्थान पर बनाने की बात कर रहे हैं वह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र में आता है। इसलिए वहां पर धर्मशाला का निर्माण नहीं हो सकता है। उस जमीन का सीएलयू नहीं हो सकता है और बिना सीएलयू के नक्शा पास नहीं हो सकता है। वैश्य अग्रवाल सभा ने इसके लिए जिला प्रशासन व सीएम विंडो पर लिखित में शिकायत दी है। गुप्ता ने आरटीआई से मिली जानकारी का खुलासा करते हुए यहां पत्रकारों को बताया कि पुरानी संस्था के नाम से मिलती जुलती बनाई गई इस संस्था के दो पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया से प्रचार शुरू किया था की यह संस्था दिल्ली मथुरा रोड पर अल्हापुर गांव के पास एक विशाल महाराजा अग्रसेन भवन बना रही है, जिसके लिए उन्होंने अग्रवाल सभा जिला पलवल के नाम पर दो हजार एकड़ जमीन भी खरीद ली। आरोप है कि अब इस संस्था के पदाधिकारी अग्रवाल समाज के लोगों को गुमराह कर लाखों रुपये वसूल चुके हैं। उनका आरोप है कि यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने मांग की है जिला प्रशासन इसकी तुरंत जांच कराए और इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया जाए। गुप्ता का कहना है कि वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा इन लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उस संस्था से जुड़े संदीप गोयल का कहना है कि उनकी संस्था पंजीकृत है। संस्था के नाम पर ही जमीन ली गई है। उस जमीन में अग्रवाल धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें