फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटककर युवक की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान शख्स नहर में कूदा, मौत
विज्ञापन

- किठवाड़ी के पास मिला शव, मंगलवार को ही अस्पताल से मिली थी छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान 28 वर्षीय शख्स ने नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस को व्यक्ति का शव किठवाड़ी के पास नहर में मिला। चांदहट पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामले में 174 की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी लाल सिंह के अनुसार भारत कॉलोनी हनुमान नगर फरीदाबाद निवासी राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 28 वर्षीय भाई पप्पू मानसिक रूप से परेशान था और उसकी दोनों किडनियां भी खराब थीं जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को राज और उसके पिता पप्पू की अस्पताल से छुट्टी कराकर घर वापस ला रहे थे। तभी फरीदाबाद के पास बनी नहर में अचानक उसके भाई पप्पू ने छलांग लगा दी। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। तभी बृहस्पतिवार की शाम को सूचना मिली कि उसके भाई का शव किठवाड़ी के पास नहर में पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चांदहट थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या
पलवल। किराये के मकान में रह रहे 22 वर्षीय युवक ने पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। सदर थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मामले में 174 की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी अमन प्रकाश के अनुसार गांव पनेजी बिहार निवासी गिरजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र शिव पलवल के गांव पृथला स्थित एक कंपनी में काम करता था और कई महीनों से वह गांव बघौला स्थित किराये के मकान में रह रहा था। उसके पुत्र ने शुक्रवार की सुबह पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती ट्रेन गिरा युवक, मौत
पलवल। अलावलपुर पुल के पास चलती ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी नवल सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना मिली कि अलावलपुर पुल के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान कांदीवली मुंबई निवासी 22 वर्षीय जैद खान के रूप में हुई है। वह झूमरों का कार्य करता था। जैद खान अपने साथी सलीम के साथ किसी काम से मुंबई से चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान अलावलपुर पुल पास पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों के पलवल पहुंचने पर शव को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें