फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ साहब...अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हो गया तो निजी लैब में क्यों

विज्ञापन
CMO sir... if ultrasound is done in hospital then why in private lab - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। सीएमओ साहब.... जब मेरा अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही हो गया है तो मैं फिर से अल्ट्रासाउंड बाहर निजी केंद्र से क्यों कराऊं। बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मेरे पास पैसे नहीं हैं। यदि मेरे पास इतने ही पैसे होते तो मैं अपनी जांच भी निजी अस्पताल में जाकर ही करा लेतीं। यह बातें रश्मि ने कहीं।
विज्ञापन

शिकायत में रश्मि ने जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक पर आरोप लगाया कि अस्पताल की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को न मानकर फिर से एक निजी केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराने का उन पर दबाव बनाया जा रहा है। रश्मि अकेली शिकायत करने वाली महिला नहीं है। उसके अलावा कई और महिलाओं की भी यही शिकायत है। शिकायतकर्ता महिलाओं का आरोप है कि महिला चिकित्सक जिला नागरिक अस्पताल के बाहर एक निजी केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव बनाती हैं। उसके अलावा अन्य किसी केंद्र तथा जिला नागरिक अस्पताल के अंदर किए जा रहे अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को नकार देती हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में इस महिला चिकित्सक के खिलाफ ही इस तरह की शिकायत नहीं हैं, बल्कि चिकित्सकों के खिलाफ भी अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लाने तथा ऑपरेशन करने से पहले मोटी रकम मांगने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से आंखों के ऑपरेशन के लिए लैंस भी अस्पताल के बाहर एक मेडिकल स्टोर से पांच से 10 हजार रुपये तक में मंगवाए जा रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत जहां लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से की है, वहीं स्थानीय विधायक को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

एक ही केंद्र से अल्ट्रासाउंड करवाने का दबाव
पलवल जिला नागरिक अस्पताल के बाहर एक नामचीन अल्ट्रासाउंड केंद्र है। उस केंद्र के अल्ट्रासाउंड को ही महिला चिकित्सक मान्यता दे रही है। उसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल में किए जा रहे अल्ट्रासाउंड के अलावा बाहर अन्य किसी केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराने पर महिला मरीजों की जांच भी नहीं की जा रही है। महिलाएं उपचार कराने के लिए भटकती रहती हैं, लेकिन चिकित्सक द्वारा बताए केंद्र से अल्ट्रासाउंड न कराने पर उसकी जांच नहीं की जाती है।
तीन दिनों से भटक रही हूं। अपनी जांच कराने आई थी, लेकिन अस्पताल में किए गए अल्ट्रासाउंड को महिला डॉक्टर ने मानने से मना कर दिया है। बाहर एक केंद्र का नाम बताकर वहीं से अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
- रेखा, मरीज
-------
अस्पताल का ही किया हुआ अल्ट्रासाउंड है, लेकिन डॉक्टर ने उसकी रिपोर्ट को मानने से इंकार कर दिया है। उसने एक केंद्र का नाम बताकर मुझे वहां से बहु का अल्ट्रासाउंड कराने को कहा है। मेरे पास बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के पैसे होते तो बाहर डॉक्टर को ही दिखा लेतीं।
- राजवती
-----
इस बारे में जांच कराई जा रही है। यदि ऐसा मामला सामने आता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला नागरिक अस्पताल में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यहां मरीजों का सरकार की हिदायतों के अनुसार इलाज किया जाएगा। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें