सीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लेते राहुल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 9 अक्तूबर को होने वाली गति-प्रगति रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को डीसी अशोक शर्मा व एसपी राहुल शर्मा हसनपुर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वहीं बीजेपी नेताओं ने दावा करते हुए कहा है कि रैली में भारी जनसमूह उमड़ेगा। जनसभा को लेकर डीसी अशोक कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ हसनपुर की अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होनें मंच निर्माण, पार्किंग, लोगों की बैठने की व्यवस्था, मीडिया गैलरी, पेयजल, अस्थाई शौचालयों सहित सभी प्रबंधों के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
रैली संयोजक पूर्व विधायक रामरतन, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हसनपुर मण्डलाध्यक्ष पवन पूनिया, औरंगाबाद मण्डल प्रधान प्रकाश चंद गोयल, हसनपुर गांव के सरपंच दीपक मंगला, भूषण नंबरदार लिखी, थान सिंह नंबरदार जटौली, देवेन्द्र भिडूकी, राधेश्याम कालड़ा, हरेन्द्र सिंह व मान सिंह ने रैली की सफलता का दावा किया है।